_____
Feb 21, 2016 2:00 AM
LIVE जाट आंदोलन: गुड़गांव-भिवानी में स्टेशन-बैंक में लगाई आग, पूर्व मंत्री को पीटा
मनोज कौशिक / बलराज
Feb 21, 2016, 13:18 PM IST
Print
Decrease Font
Increase Font
Email
Google Plus
Twitter
Facebook
COMMENTS136
Email
Google Plus
Twitter
Facebook
COMMENTS
1 of 13Next
रोहतक (हरियाणा). ओबीसी कोटे में रिजर्वेशन की मांग कर रही जाट कम्युनिटी का अांदोलन रविवार को भी जारी है। आंदोलनकारियों ने गुड़गांव में दो रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी। वहीं, भिवानी में एक रूरल बैंक का ऑफिस फूंक दिया। डीजीपी ने कहा कि अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। कैथल में बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी के घर पर हमला किया गया। इस बीच, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा दिल्ली में भूख हड़ताल करने जा रहे हैं। मीटिंग में तय हुआ कि रिजर्वेशन को लेकर एक कमेटी बनेगी।जानिए अब तक के बड़े अपडेट्स...
ये भी पढ़ें...
1. जाट आंदोलन बना BJP के गले की फांस, कांग्रेस ने उछाला एसबीसी रिजर्वेशन का मुद्दा
2. एक नजर में ऐसे समझें जाट आरक्षण आंदोलन, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत
3. क्या है जाट कम्युनिटी आरक्षण आंदोलन, 10 सवाल-जवाब से समझें पूरा मामला4. मंजर : कहीं गिड़गिड़ाती रही विधवा तो कहीं मरीज बन शादी को आया दूल्हा
5. जाट आंदोलन की आग में कैसे झुलसा हरियाणा, देखिए PHOTOS
6. VIDEO : हाईवे खोद दिया, ट्रैफिक जाम किया और सड़क पर ऐसे डांस कर रहे हैं जाट
7. DB Analysis : ऐसे तो मैं स्वर्णिम नहीं, शर्मिंदा हूं…
8. आंदोलन के नाम पर लूट : भीड़ के आगे बेबस मां, तो कहीं घर पहुंचने की जल्दी
हरियाणा से रविवार की ग्राउंड रिपोर्ट: कहां कैसे हैं हालात?
जींद में फूंकी पूर्व मंत्री की गाडी़
- जींद जिले में पूर्व मंत्री सत्यनारायण के साथ मारपीट की गई है।
- बुढ़ा खेड़ा गांव में आंदोलनकारियों ने उनकी गाड़ी को भी फूंक दिया।
डीजीपी ने कहा- रात से काबू में हैं हालात
- हरियाणा के डीजीपी यशपाल सिंघल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी हालात में सुधार हुआ है।
- 'पुलिस, सेना और प्रशासन ने जिलेवार प्लान अॉफ एक्शन तैयार कर लिया गया है। उसके अच्छे रिजल्ट आ रहे हैं।'
- '191 उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।'
- रोहतकः रोहतक में सुबह हालात शांत है। देर रात तक लोगों ने खासा उत्पात मचाया। उपद्रवियों से बचने के लिए लोगों ने अपनी-अपनी कॉलोनियों की मोर्चाबंदी कर ली है। लोहे की चादरों से कॉलोनी में आने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। कर्फ्यू जारी है। बिजली, पानी, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाने की चीजों की बड़ी कमी है।
- जींदः जींद में जगह-जगह अभी भी जाम के हालात हैं। आम लोगों को शहर में जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- पानीपतः नेशनल हाइवे -1 को पूरी तरह से बंद किया गया है। दिल्ली से अंबाला, अमृतसर व जम्मू जाने के लिए कोई भी रास्ता खुला नहीं है। जगह-जगह जाम लगाया गया है। सेना तैनात है।
- सोनीपतः नेशनल हाइवे-1 को यहां भी जाम किया गया है। इसके साथ-साथ रेलवे ट्रैक को भी रोका गया है। हालात अभी ज्यों के त्यों हैं। उपद्रवियों ने देवीलाल पार्क के पास तड़के एक कार में तोड़फोड़ की। दिल्ली के लिए सब्जी, पानी और फलों की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
- भिवानीः भिवानी में कर्फ्यू लगाया गया है। जाम बरकरार है। यहां हालात शांतिपूर्ण है।
- कैथलः कैथल में स्थिति शांत है।
- झज्जरः झज्जर में रात को हालात शांत थे, लेकिन सुबह से दूसरे समुदाय के लोग लगभग 2 हजार की संख्या में इकट्ठे हो गए हैं। यहां स्थिति अब तनावपूर्ण है।
शनिवार को क्या हुआ?
08:05 PM : हिसार जिले के हांसी उपमंडल के जग्गाबाड़ा गांव में जाट और गैर जाट आपस में भिड़ गए।08:00 PM : इस दौरान हुई गोलीबारी में राज्य के पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी के चचेरे भाई रामनिवास सैनी और एक अन्य शख्स घायल हो गया।
07:40 PM : राजनाथ सिंह के ऑफिशियल रेजिडेंस पर चल रही मीटिंग खत्म।
07:36 PM : रात आठ बजे से हिसार में कर्फ्यू लगाया जाएगा। इससे पहले जींद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी और झज्जर में भी कर्फ्यू लगा हुआ है।
07:35 PM : हिसार के हांसी में गोली चलने से दो लोग घायल।
07:22 PM : 2 और प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर।
07:20 PM : रोहतक के वीटा मिल्क प्लांट उपद्रवियों ने लगाई आग, प्रशासन ने आसपास के घरों को खाली करवाने के आदेश जारी किए।07:16 PM : कैथल में आर्मी ने फ्लैगमार्च किया। करीब 50 जगह जाम लगा है। पुलिस और आर्मी जाम खुलवाने में कुछ कामयाब रही है।07:14 PM : जींद की सैनी धर्मशाला पर पत्थरबाजी के बाद शाम को आग लगा दी। 07:12 PM : सोनीपत में दिल्ली से अंबाला व पंजाब जाने वाला ट्रेन ट्रैक ब्लॉक है, नेशनल हाइवे नंबर-1 पर भी जाम है। 07:08 PM : पानीपत नेशनल हाइवे नंबर-1 और रिफाइनरी रोड जाम। 07:04 PM : हिसार में आर्मी ने फ्लैग मार्च किया। 20 से ज्यादा जगह जाम है। हाईवे और रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बंद हैं।
06:45 PM : हुड्डा ने कहा, "मैं रोहतक जाना चाहता हूं पर प्रशासन मुझे वहां नहीं जाने दे रहा है। शांति कायम करने के लिए मैं और मेरे साथी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।"
06:45 PM : हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा रविवार को जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल करेंगे।
06:40 PM : राजनाथ सिंह के ऑफिशियल रेजिडेंस पर मीटिंग चल रही है। मीटिंग में आर्मी चीफ, डिफेंस मिनिस्टर, एनएसए शामिल हैं।
06:14 PM : राजनाथ सिंह रात आठ बजे जाट नेताओं से मिल सकते हैं।
06:12 PM : मीटिंग में एनएसए अजीत डोभाल भी शामिल हैं।
06:10 PM : राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने ऑफिशियल रेजिडेंस में दिन में दूसरी बार मीटिंंग बुलाई।
06:00 PM : कैबिनेट सेक्रेटरी पीके सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी और डीजी पुलिस के की बात।
04:44 PM : प्रदर्शनकारी शव को झज्जर के भगतसिंह चौक पर रखकर जाम लगाए हुए हैं। 04:42 PM : फायरिंग में 2 आंदोलनकारियों की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।04:40 PM : झज्जर में उपद्रवियों को काबू करने के लिए आर्मी ने फायरिंग की।
04:20 PM : बीजेपी ने अपने सांसद राजकुमार सैनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
04:00 PM : जींद में भी लगा कर्फ्यू। इससे पहले रोहतक, सोनीपत, भिवानी और झज्जर में भी कर्फ्यू लगा हुआ है।03:40 PM : डीजीपी वाईपी सिंघल का बयान आया है कि 129 केस दर्ज किए गए हैँ। शनिवार को एक और शख्स की मौत हो गई। अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है।
03:20 PM : झज्जर में कर्फ्यू के बावजूद पीडब्लूडी रेस्ट हाउस, बिजली निगम का दफ्तर और जिला खेल अधिकारी के दफ्तर में आग लगाई। पत्थरबाजी में 3 पुलिसकर्मी घायल। दो तरफ से मोर्चा लगाकर पैरामिल्ट्री फोर्स ने 500 राउंड फायर किए।
03:07 PM : उपद्रवियों ने रोहतक के हिसार रोड बाइपास पर बने एक कार शो रूम को आग लगा दी।
03:05 PM : रोहतक में कर्फ्यू के बाद भी हिंसा की खबर है।
02:45 PM : सेना के आने के बाद भी दोपहर 2 बजे तक प्रदेशभर में स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।
02:25 PM : हिसार के नारनौंद में सेना के 11 ट्रकों पर उपद्रवियों ने कब्जा कर लिया है। 02:25 PM : जींद में उचाना गांव में पुलिस थाने पर पथराव और पुलिसवालों से मारपीट की खबर।
02:20 PM : करनाल में आर्मी कर रही है फ्लैग मार्च।
02:20 PM : झज्जर में कर्फ्यू के बावजूद डीपीआरओ की गाड़ी को आग लगाई गई।
02:15 PM : खट्टर ने कहा, "मैं पहले ही कह चुका हूं कि हम मांगे मान लेंगे।"
02:15 PM : सोनीपत के राई इलाके में गढ़ी बिंदरौली के पास दिल्ली जाती पश्चिमी यमुना नहर का पानी ड्रेन नंबर 8 में डाइवर्ट किया।
02:13 PM : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से आंदोलन खत्म करने की अपील की।
01:25 PM : मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह सरकार और आंदोलनकारियों के बीच मीडिएटर की भूमिका निभा सकते हैं।
01:20 PM : सोनीपत में अगले 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
01:12 PM : अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सीएम से बात की। मुनक नहर से पानी की सप्लाइ न रुकने देने के लिए अरेंजमेंट्स करने की अपील की।
01:05 PM : जींद के पिलुखेड़ा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी को आग लगा दी गई। 01:00 PM : जींद जिले में पुलिस चौकी को आग लगाई। पुलिसवालों ने भागकर जान बचाई।
<div style="margin: 0px; padding: 0px; border: 0px; o