डक्छिणको चलाख छिमेकी

Archived from the original Sajha.com — preserved as posted, replies can no longer be added here.
Start a New Discussion
Archived Post

हाम्रो डक्छिणको छिमेकी  ब्रो हरु गाफ चाँही निकै लगौछन तर आफ्नो दुर्दशा र बिफलता चाँही लुकाउन मा खप्पिस छन,  गणतन्त्रको ६३ बर्ष पछी पनि त्यहा अदिबासि हरु अधिकार को लागि लड्दै छन  नई दिल्ली ।। बीजेपी सांसद तरुण विजय ने मंगलवार को राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर केंद्र सरकार पर आरोपों की छड़ी लगाईं। उन्होंने मणिपुर में यूनाईटेड नागा काउंसिल द्वारा पुनः 25 दिन का राजमार्ग बन्द घोषित करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मणिपुर में 5 महीने से स्कूल बंद रहे और पुनः राजमार्ग क्रमांक 39 तथा राजमार्ग 53 यूनाईटेड नागा काउंसिल ने बंद कर दिया है, जिस कारण वहां का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि वहां सब्जी-भाजी के दाम आकाश छूने लगे हैं, गैस सिलेंडर 1200 रूपए में मिल रहा है, पेट्रोल काले बाजार में 100 रूपए लीटर तक बिक रहा है और सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। ऐसा लगता है कि मणिपुर में न राज्य सरकार बची है न ही केंद्र सरकार मणिपुर के आम आदमी पर छाए संकट को समझ रही है। तरुण विजय ने कहा कि मणिपुर में आतंकवादी विद्रोही संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तथा कुछ अन्य विद्रोही संगठनों ने गैर मणिपुरी लोगों को मणिपुर छोड़ने की धमकी दे डाली है। ज्यादातर गैर मणिपुरी बिहार, राजस्थान, पंजाब और छतीसगढ़ के लोग हैं। मणिपुर में इसके पहले 66 दिन तक राजमार्ग बंद रहे। जिसके पास थोड़ा बहुत भी साधन है वह मणिपुर छोड़ने लगा है। हजारों की संख्या में मणिपुर के छात्र दिल्ली, देहरादून और कोलकाता के शिक्षण संस्थानों में पहुचें हैं। उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर दिलाते हुए कहा कि पिछले 6 महीने से 10 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है क्योंकि सरकार का कहना है कि उनको वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को मणिपुर में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए आपातकालीन कदम उठाया जाना चाहिए। http://navbharattimes.indiatim... [D; Last edited: 31-Aug-10 12:14 PM

_____ · Aug 31, 2010 12:04 PM · 1,675 views

Replies
No replies yet.

This conversation is preserved exactly as it was on the original Sajha.com and can't accept new replies.

Start a New Discussion

You might be interested in...

Recent Classifieds View all
Upcoming Events View all
Service Providers View all