मोरों के सेक्स से गांववालों की नींद हराम

Archived from the original Sajha.com — preserved as posted, replies can no longer be added here.
Start a New Discussion
Archived Post

Image copyrightGraham Bridgeइंग्लैंड में मोरों और मोरनियों के सेक्स के दौरान होने वाले शोर-शराबे ने वहां के एक गांव के लोगों की नींद हराम कर दी है. गांववालों का कहना है कि इन मोर-मोरनियों ने उनका जीना हराम कर रखा है. उनके मुताबिक़ ये पक्षी उनकी कारों पर हमला करते हैं और अपने पंजों और चोंच से उनकी गाड़ियों को खरोंच देते हैं. उशॉ मूर गांव में रहने वाले इन बाशिंदों का कहना है कि पिछले छह साल से वो इस दिक़्क़त को झेल रहे हैं. अब उनके सहने की हद पार हो चुकी है. वो लोग इस समस्या के बारे में डरहम काउंटी काउंसिल में शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं. काउंसिल इन शिकायतों की जांच पर्यावरण सुरक्षा क़ानून 1990 के तहत कर रही है. काउंसिल इन पक्षियों की ओर से मचाए जाने वाले शोर की जांच मानक ध्वनि मापदंडों के अनुसार कर रही है. स्थानीय निवासी ग्राहम ब्रिज के मुताबिक़ ये पक्षी दिनभर तो चीखते रहते ही हैं, रात में भी ये हमारी छतों पर बैठकर परेशान करते हैं. इन पक्षियों की तादाद और उनके आने को लेकर कुछ मतभेद हैं. कुछ का मानना है कि इनकी संख्या 30 है, तो कुछ के मुताबिक़ यह संख्या 13 हो सकती है. Image copyrightGraham Bridgeगांव के बाशिदों के बीच इस पर भी एकराय नहीं कि ये मोर-मोरनी आख़िर आए कहां से हैं. स्वंसेवी संस्था 'द रॉयल सोसाइटी फ़ॉर द प्रोटेक्शन आॅफ़ बर्ड़स (आरएसपीबी) के क्रिस कौलैट कहते हैं, 'जहां तक क़ानून का सवाल है, तो इन पक्षियों को लेकर कोई साफ़ या एकमत नहीं है. मोरों को जंगली पक्षी के वर्ग में नहीं रखा गया है. इन्हें पालूत पक्षी माना गया है लेकिन ये ऐसे पालतू पक्षी हैं, जिनका कोई मालिक नहीं है. इन्हें क़ानूनन जंगली पक्षियों को मिलने वाली सुरक्षा भी हासिल नहीं है.'

shivanatarajan · Apr 28, 2016 1:22 PM · 4,916 views

2 Replies

क्या भन्ता हे भाइ ? कुछ नही समजता हे .

dhoti_prasad · Apr 28, 2016 1:36 PM

माम्पाखा मासी ख्वा. छु धौ धौ रिड दिस 孔雀英格蘭Morn​​ion和性交過程中有一個村有失眠的噪音。 他們認為,這些孔雀Mornion保持他的生活苦不堪言。 這些鳥類根據自己的爪子和喙和他們的車輛往往會從頭開始襲擊他們的汽車。 USO莫爾住在村里,在過去的六年裡,這些居民說,他們在面臨這個問題。現在,他們已經達到了承受的極限。 他們還抱怨在達勒姆郡議會的問題已經提出。理事會審議1990年根據環境保護法這些投訴,他說。 會創造各種各樣的鳥類噪音根據調查的參數是標準的聲音。 據當地居民格雷厄姆橋鳥只在白天,然後尖叫晚上,即使他們騷擾我們在屋頂上。 這些鳥類及其隨從的數量是一定的差異。有些人認為,號碼是30,號碼5月13日,據一些。 圖片Kopyrigtgrham橋 村里還分Bashidon孔雀開屏孔雀之間最終他們不是在哪裡。 Swnsevi機構“英國皇家學會為保護ॅ˚FBerds(RSPB)Kaulat克里斯說,”至於法律方面,鳥兒也沒有任何明確的或一致的。孔雀和野生鳥類被放在類。這些鳥被認為但這些Palut寵物鳥的主人沒有任何。給這些野生鳥類法律保護沒有實現。“

sajhamitra · Apr 28, 2016 3:01 PM

This conversation is preserved exactly as it was on the original Sajha.com and can't accept new replies.

Start a New Discussion

You might be interested in...

Recent Classifieds View all
Upcoming Events View all
Service Providers View all