मैसी-रोनाल्डो के विवाद में हत्या

Archived from the original Sajha.com — preserved as posted, replies can no longer be added here.
Start a New Discussion
Archived Post

मैसी बेहतर फ़ुटबॉलर है या रोनाल्डो? क्या यह सवाल किसी की हत्या की वजह बन सकता है? मुंबई में ऐसा हुआ है, जहां पुलिस के मुताबिक़ इसी सवाल पर 21 साल के नाइजीरियाई माइकेल चुकवुमा ने अपने ही देश के ओबिना दुरुमचुकवू को चाक़ू मार दिया. वारदात शनिवार रात एक पार्टी के बाद हुई. पुलिस इंस्पेक्टर के मुताबिक़ "वो फ़ुटबॉल खिलाड़ियों के बारे में चर्चा कर रहे थे. दोनों में एक मैसी का फ़ैन है और दूसरा रोनाल्डो का था. " "बातचीत एक झगड़े में बदल गई. रोनाल्डो के फ़ैन ने अभियुक्त के चेहरे पर गिलास फेंक दिया. गिलास टूटने से अभियुक्त को चोटें आईं." पुलिस के मुताबिक़ "इसके बाद अभियुक्त ने टूटे गिलास से साथी पर हमला कर दिया जिसमें ज़्यादा ख़ून बहने से दुरुमचुकवू की मौत हो गई."

cornelluniversity · Mar 7, 2016 2:11 PM · 3,530 views

1 Reply

अरे ओ भैया जी . हामीलाई धोति भाषा नजन्ता. नेपाली मे भनिए हैन भने इस प्रकारका पोस्ट नाकिजिये. श्री पशुपति नाथ ले तपाईका रक्च्या करुन

sajhamitra · Mar 7, 2016 4:40 PM

This conversation is preserved exactly as it was on the original Sajha.com and can't accept new replies.

Start a New Discussion

You might be interested in...

Recent Classifieds View all
Upcoming Events View all
Service Providers View all