नेपाल की युवती से गैंगरेपः उसकी हालत देख, डॉक्टर्स भी दहल गए

Archived from the original Sajha.com — preserved as posted, replies can no longer be added here.
Start a New Discussion
Archived Post

रोहतक गैंगरेपः उसकी हालत देख, डॉक्टर्स भी दहल गए चार फरवरी को रोहतक-हिसार रोड पर 28 साल की युवती का निर्वस्त्र और नोचा हुआ शरीर फेंका हुआ पाया गया था। उसके दोनों हाथ बुरी तरह कुचल दिए गए थे। युवती नेपाल की थी और दो माह पहले ही अपनी बड़ी बहन के साथ रहने के लिए रोहतक आई थी।अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पोस्टमॉर्टम से खुलासा हुआ कि युवती की मौत ब्रेन डैमेज और वजाइना व गुदा में गंभीर चोट की वजह से हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, "युवती पर पत्थर और अजबेस्टॉस की लगभग 16 सेंटिमीटर लंबी छड़ों से यौन हमला किया गया था। उसके शरीर के निशानों से साफ पता चल रहा था कि उसने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया था। चोटों से पता चलता है कि कई लोगों ने उसके साथ रेप किया था। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था।" डॉ. एस. के. धतरवाल (फॉरेंसिक मेडिसिन हेड, पीजीआईएमएस रोहतक) ने युवती का पोस्टमॉर्टम किया था। उन्होंने बताया,"लड़की की डेड बॉडी से दुर्गंध आ रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स को दो पत्थरों से कुचला गया था। हमें उसके प्राइवेट पार्ट के अंदर एक कॉन्डम भी मिला। कुल मिलाकर उसकी बॉडी में नौ चोटें थीं। उसकी खोपड़ी को तोड़ दिया गया था। उसकी जांघों और चेस्ट में चोट थी, जिससे पता चलता है कि उसका रेप हुआ था। लड़की का गर्भाशय, पेट और आंत फटी हुई थीं। इससे पता चलता है कि कई लोगों ने बेहद क्रूरता से उसके साथ रेप किया था।"डॉ. धतरवाल के मुताबिक उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा दिल दहला देने वाला केस कभी नहीं देखा। उन्होंने बताया कि जो पत्थर लड़की के भीतर पाए गए वे वही पत्थर थे जो रोहतक की उस रोड पर थे। डॉ. धतरवाल ने बताया, "हमारी फॉरेंसिक टीम ने उस इलाके से सैंपल्स कलेक्ट किए हैं। ऐसा लगता है कि युवती का रेप करने के बाद उसे लगभग सात फीट की ऊंचाई वाली दीवार से नीचे फेंक दिया गया था।"पीड़िता एक फरवरी से लापता थी और आशंका है कि इसी दिन उसकी हत्या कर दी गई। रविवार को ऐक्टिविस्ट्स और रोहतक के लोगों ने दिल्ली-रोहतक बाइपास ब्लॉक कर दिया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगाई।पीड़िता की बड़ी बहन ने रोते हुए कहा, "अगर यह किसी अमीर फैमिली की लड़की के साथ होता तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती। हम गरीब हैं क्या इसीलिए पुलिस ने कोई ऐक्शन लेने से मना कर दिया?" हालांकि पुलिस ने कार्रवाई न करने की बात को नकार दिया।

_____ · Feb 9, 2015 7:08 AM · 11,377 views

5 Replies

Police should take this issue as they took the one in Delhi ( Bus ). Rapist followed similar action inserting objects on victim's vagina. As I posted on last case: all these rapist should be H 2 D ( hang to death) so such criminal behavior may be lowered. Last edited: 09-Feb-15 12:12 PM

magorkhe1 · Feb 9, 2015 9:52 AM

8 wolves in lock up now. http://nagariknews.com/main-st...

atomic · Feb 9, 2015 11:18 AM

one of the convicted is a nepali.

shiva_linga · Feb 9, 2015 6:45 PM

Nepali rapist haru ta kati chan kati, kura ho samayako, kukur ko ta din aauncha bhanthe, manche ko ta kurai chadum na.

Highflyingeagle · Feb 10, 2015 6:06 AM

Shiva_lingo : where is the source?

magorkhe1 · Feb 10, 2015 5:00 PM

This conversation is preserved exactly as it was on the original Sajha.com and can't accept new replies.

Start a New Discussion

You might be interested in...

Recent Classifieds View all
Upcoming Events View all
Service Providers View all